ChatGPT: अब व्हाट्सएप पर भी इमेज बनाएगा चैटजीपीटी, आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jun 2025 11:13 AM IST
सार

ChatGPT इमेज जेनरेट करने में करीब दो मिनट का समय लेता है और क्वॉलिटी वैसी ही है जैसी वेबसाइट और एप पर मिलती है। अगर किसी यूजर ने अपना OpenAI अकाउंट WhatsApp से लिंक नहीं किया है, तो उसे हर 24 घंटे में केवल एक इमेज जेनरेट करने की अनुमति होगी।

ChatGPT on WhatsApp Gets Upgraded With Image Generation Capability details here in hindi
ChatGPT on WhatsApp Gets Upgraded With Image Generation - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp पर उपलब्ध ChatGPT को एक बड़ा अपडेट मिला है। अब यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर केवल टेक्स्ट चैट ही नहीं बल्कि इमेज जेनरेट करने की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे। दिसंबर 2024 में OpenAI ने ChatGPT को एक कस्टम फोन नंबर के जरिए WhatsApp पर लॉन्च किया था। अब चार महीने बाद इसमें इमेज और वॉयस इनपुट के बाद इमेज जेनरेशन का फीचर भी जुड़ गया है।

    OpenAI ने इस फीचर की घोषणा X (पहले Twitter) पर की। अब यूजर्स WhatsApp के जरिए ChatGPT से इमेज बनाने के लिए कह सकते हैं, हालांकि कंपनी ने तकनीकी विवरण नहीं दिया है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि यह सुविधा GPT-4o मॉडल पर आधारित है, यही वही मॉडल है जो वेबसाइट, डेस्कटॉप और मोबाइल एप्स में इमेज जेनरेट करता है।

    हमारे परीक्षण में यह सामने आया कि ChatGPT इमेज जेनरेट करने में करीब दो मिनट का समय लेता है और क्वॉलिटी वैसी ही है जैसी वेबसाइट और एप पर मिलती है। अगर किसी यूजर ने अपना OpenAI अकाउंट WhatsApp से लिंक नहीं किया है, तो उसे हर 24 घंटे में केवल एक इमेज जेनरेट करने की अनुमति होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें