सुविधा: अब व्हाट्सएप पर ChatGPT से फोटो दिखाकर भी पूछ सकेंगे सवाल, आया बड़ा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Feb 2025 10:08 AM IST
सार

WhatsApp पर ChatGPT के नए अपडेट की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड ऑथरिटी ने दी है। नए अपडेट के बाद यदि आपको किसी इमेज में कुछ समझ नहीं आ रहा है या इमेज पर लिखे गए टेक्स्ट को कॉपी करना चाहते हैं या फिर उस इमेज के आधार पर कोई आर्टिकल लिखवाना चाहते हैं तो ChatGPT आपका काम व्हाट्सएप पर ही कर सकता है।

विज्ञापन
ChatGPT on WhatsApp Gets Upgraded to Support Images and Voice Messages as Input
चैटजीपीटी - फोटो : Social Media

    विस्तार

    ओपनएआई ने अपने ChatGPT यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट रिलीज किया है। कुछ महीने पहले ChatGPT को WhatsApp पर उपलब्ध कराया गया था। पहले व्हाट्सएप पर ChatGPT के साथ केवल टेक्स्ट का सपोर्ट था, लेकिन अब यह इमेज और वॉयस इनपुट का भी सपोर्ट आ गया है यानी अब आप किसी इमेज को भेजकर भी या बोलकर भी ChatGPT से जवाब ले सकते हैं।

    WhatsApp पर ChatGPT के नए अपडेट की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड ऑथरिटी ने दी है। नए अपडेट के बाद यदि आपको किसी इमेज में कुछ समझ नहीं आ रहा है या इमेज पर लिखे गए टेक्स्ट को कॉपी करना चाहते हैं या फिर उस इमेज के आधार पर कोई आर्टिकल लिखवाना चाहते हैं तो ChatGPT आपका काम व्हाट्सएप पर ही कर सकता है।

    विज्ञापन

    इमेज प्रोसेसिंग के साथ, अब उपयोगकर्ता किसी भी चित्र से संबंधित सवाल ChatGPT से पूछ सकते हैं, यहां तक कि अपने मीम्स को रेट करने के लिए भी कह सकते हैं। कंप्यूटर विजन तकनीक की मदद से एआई विज़ुअल जानकारी को प्रोसेस कर सकेगा और प्रश्नों के उत्तर देगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा इमेज को प्रोसेसिंग के लिए OpenAI सर्वर पर भेजेगी, इसलिए व्यक्तिगत जानकारी या संवेदनशील सामग्री वाले चित्रों से बचना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें