ChatGPT Down: फिर से ठप पड़ा चैटजीपीटी, एक महीने में दूसरी बड़ी आउटेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

ओपनएआई का API और टेस्क्ट टू वीडियो टूल Sora भी इस दौरान ठप रहे। आउटेज के कुछ देर बाद कंपनी ने कहा कि Sora की समस्या को खत्म कर दिया गया है और ChatGPT और API पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
ChatGPT faces second major outage in one month
chatgpt - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ओपनएआई का एआई टूल ChatGPT एक बार फिर से ठप पड़ गया था। भारतीय समयानुसार गुरुवार की रात करीब 12 बजे ChatGPT में लोगों को दिक्कतें आने लगीं। इसकी पुष्टि आउटेज ट्रैकिंग साइट DownDetector ने भी की है। ChatGPT पर यूजर्स को internal server error का मैसेज मिल रहा था।

    ChatGPT के डाउन होने से सबसे ज्यादा अमेरिकी यूजर्स प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1 घंटे तक यह आउटेज बनी रही। इस आउटेज की पुष्टि OpenAI ने भी एक्स पर की और कहा कि इसे फिक्स करने पर तेजी से काम हो रहा है।

    विज्ञापन

    यह दिक्कत ओपनएआई की वजह से नहीं बल्कि सर्वर प्रोवाइडर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से थी और Microsoft ने इसकी पुष्टि भी की। माइक्रोसॉफ्ट की भी कई सेवाएं बाधित थीं जिनमें Xbox क्लाउड गेमिंग भी शामिल है। ओपनएआई का API और टेस्क्ट टू वीडियो टूल Sora भी इस दौरान ठप रहे। आउटेज के कुछ देर बाद कंपनी ने कहा कि Sora की समस्या को खत्म कर दिया गया है और ChatGPT और API पर काम चल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें