ChatGPT Outage: चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने में आईं भारी दिक्कतें; हजारों यूजर्स हुए परेशान

अभिषेक दीक्षित
टेक डेस्क, अमर उजालाअभिषेक दीक्षित
Sat, 09 Nov 2024 08:43 AM IST
सार

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वह इस समस्या की जांच कर रही है और जल्द से जल्द इसे बहाल करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
ChatGPT Faces Massive Outage Thousands Of Users Impacted Service Restored technology news today in Hindi
चैटजीपीटी - फोटो : Social Media

    विस्तार

    चैटबॉट चैटजीपीटी को इस्तेमाल करने में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। तकनीकी समस्या की वजह से इसे ओपन करने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई ने शुक्रवार रात को बताया कि उसे एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उसका लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अब इस समस्या से निपट लिया गया है।

    ChatGPT Outage: चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने में आईं भारी दिक्कतें; हजारों यूजर्स हुए परेशान

    इससे पहले कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वह इस समस्या की जांच कर रही है और जल्द से जल्द इसे बहाल करने के लिए काम कर रही है। डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, 7:13 बजे ईटी (शनिवार 0013 जीएमटी) तक 19,403 से अधिक उपयोगकर्ता इस समस्या से प्रभावित हुए थे।

    विज्ञापन
    ChatGPT Outage: चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने में आईं भारी दिक्कतें; हजारों यूजर्स हुए परेशान
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें