OpenAI: CEO सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, अब ChatGPT याद रखेगा आपकी 'कुंडली'

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Apr 2025 10:25 AM IST
सार

सैम ऑल्टमैन ने कहा, "यह सुविधा आश्चर्यजनक रूप से बेहतरीन है और यह उस दिशा में एक कदम है जहां एआई सिस्टम समय के साथ आपको अच्छी तरह जान पाएगा और बेहद उपयोगी बन सकेगा।" यह फीचर ChatGPT Pro यूज़र्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो चुका है और जल्द ही ChatGPT Plus यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके बाद कुछ हफ्तों में Team, Enterprise, और Edu यूजर्स को भी यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
ChatGPT can now reference and remember all your previous chats
ChatGPT - फोटो : Freepik

    विस्तार

    OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने गुरुवार को घोषणा की कि ChatGPT की मेमोरी सुविधा को काफी बेहतर बना दिया गया है। अब यह आपके साथ हुई सभी पुरानी बातचीत को याद रख सकता है। इस सुविधा के जरिए ChatGPT अब आपके रुचियों और पसंद को ध्यान में रखते हुए और भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड (व्यक्तिगत) उत्तर दे सकेगा। इससे लेखन, सलाह लेना, सीखना और अन्य कई चीजों में मदद पहले से ज्यादा उपयोगी हो जाएगी।

    सैम ऑल्टमैन ने कहा, "यह सुविधा आश्चर्यजनक रूप से बेहतरीन है और यह उस दिशा में एक कदम है जहां एआई सिस्टम समय के साथ आपको अच्छी तरह जान पाएगा और बेहद उपयोगी बन सकेगा।" यह फीचर ChatGPT Pro यूज़र्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो चुका है और जल्द ही ChatGPT Plus यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके बाद कुछ हफ्तों में Team, Enterprise, और Edu यूजर्स को भी यह सुविधा मिलने लगेगी।

    विज्ञापन

    हालांकि, इस समय इस फीचर को फ्री यूजर्स के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही ऑल्टमैन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुविधा EEA, UK, Switzerland, Norway, Iceland, और Liechtenstein में रोल आउट नहीं की जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें