प्लास्टिक की बोतल से बनी है यह चप्पल, कीमत है हैरान करने वाली

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 24 Jan 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Chappals Made From Plastic Bottles goes viral on facebook
Chappals Made From Plastic Bottles

    हाल ही में आपने एक खबर पढ़ी होगी कि ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन पर नारियल के खोल को 1,300 रुपये में बेचा जा रहा था, हालांकि बवाल होने के बाद कंपनी ने उसकी कीमत 150 रुपये कर दी थी। वहीं अब एक महिला ने तो कमाल ही कर दिया है। इस महिला ने प्लास्टिक की बोतल से चप्पल बनाया है। फोटो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि चप्पल को प्लास्टिक की बेकार पड़ी बोतलों की मदद से तैयार किया गया है और उसमें फीते भी लगाए गए हैं। महिला ने जुगाड़ से बनाए गए इस चप्पल को फेसबुक पर बिक्री के लिए भी पोस्ट कर दिया है।

    1,423 रुपये है इस अनोखे चप्पल की कीमत

    Chappals Made From Plastic Bottles
    Chappals Made From Plastic Bottles

    इस चप्पल की कीमत 20 डॉलर यानि करीब 1,423 रुपये रखी गई है, वहीं महिला ने पोस्ट के साथ यह भी लिखा है कि यदि आप डिलिवरी चार्ज देने चाहते हैं तो आप दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर प्लास्टिक की बोतल से बने चप्पल को न्यूजीलैंड की महिला ने फेसबुक पर बिक्री के लिए पोस्ट किया है। वहीं पोस्ट पर लोग तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है कि इस चप्पल को पहनकर पानी पर भी चला जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें