Chandrayaan 3: इसरो ने लाइव स्ट्रीमिंग के तोड़े सारे रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा live व्यूज वाला चैनल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई है। औसत देखें तो महज एक घंटे की लाइव में इसरो के चैनल से करीब 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 landed successful on moon ISRO channel become Most Viewed Live Streams on YouTube
चंद्रयान-3 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    भारत ने इतिहास रच दिया है। Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग ने दुनिया को भारत के आगे झुकने पर मजबूर कर दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस रिकॉर्ड के साथ ही एक और नया रिकॉर्ड बना है।

    ISRO के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को 80 लाख से अधिक लोग लाइव देख रहे थे जो कि एक रिकॉर्ड है। लाइव स्ट्रीमिंग में सबसे ज्यादा यूजर्स हासिल करने वाला इसरो का चैनल दुनिया का पहला ऐसा चैनल बन गया है।

    विज्ञापन

    चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई है। औसत देखें तो महज एक घंटे की लाइव में इसरो के चैनल से करीब 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। आज हम आपको पांच ऐसे यूट्यूब चैनल के बारे में बताएंगे जिनपर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • ISRO

    इसरो के आधिकारिक चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 को किया गया। करीब 1 घंटे 11 मिनट तक चले इस लाइव टेलीकास्ट को रियल टाइम में 80 लाख लोगों ने देखा जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

    • Casimiro

    Casimiro एक स्पैनिश यूट्यूबर हैं जो कि स्पोर्ट्स को लेकर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। 26 जून 2021 को उन्होंने एक लाइव स्ट्रीम किया था जिसे 6.3 मिलियन यानी 63 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

    • TheGrefg

    TheGrefg भी एक स्पैनिश यूट्यूबर हैं जो कि गेमिंग कंटेंट को लेकर वीडियो बनाते हैं। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने एक लाइव किया था जिसे रियल टाइम में 2.5 मिलियन यानी 25 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

    • Blackpink

    Blackpink के दक्षिण कोरियाई लड़कियों के एक ग्रुप का चैनल है जिस पर पॉप सॉन्ग अपलोड होते हैं। 26 जून 2020 को How You Like That गाने का इस चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया था जिसे 1.9 मिलियन यानी 19 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

    • BTS

    BTS भी एक दक्षिण कोरियाई लड़कों के एक बैंड का चैनल है। इस चैनल पर 14 जून 2020 को Bang Bang Con: The Live कंसर्ट का लाइव प्रसारण हुआ था जिसे 1.7 मिलियन यानी 17 लाख लोगों ने लाइव देखा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें