CES 2026: नए साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट, जानें कब और कहां होगा आयोजन, क्या होगा खास?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 02 Jan 2026 04:24 PM IST
सार

CES 2026 Timeline:

लास वेगास के जगमगाते शहर में एक बार फिर तकनीक का महाकुंभ यानी CES 2026 सजने को तैयार है। जानिए इस बार के CES इवेंट की शुरुआत कब होने वाली है और इसमें क्या खास होने वाला है।

विज्ञापन
ces 2026 las vegas date timeline place how to watch important events schedules
CES 2026 के लिए सजा लास वेगास - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नए साल का आगाज एक नए जोश के साथ हो चुका है। इसी बीच दुनिया का सबसे बड़े टेक इवेंट 'कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो' यानी CES, अमेरिका के लास वेगास में आयोजित होने जा रहा है। अधिकारिक तौर पर यह शो 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक चलेगा। लास वेगास कन्वेंशन सेंटर (LVCC) के साथ-साथ शहर के कई बड़े वेन्यू पर हजारों कंपनियां अपने फ्यूचर इनोवेशंस का प्रदर्शन करेंगी। आइए जानते हैं CES 2026 में क्या खास होने वाला है।

    क्या है CES (Consumer Electronics Show)?

    CES दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण टेक इवेंट है। यहां दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां और हजारों स्टार्टअप्स अपने ऐसे प्रोडक्ट्स और प्रोटोटाइप दिखाते हैं, जो आने वाले समय में हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने वाले होते हैं। यह सिर्फ मोबाइल और लैपटॉप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कार, हेल्थ-टेक, रोबोटिक्स और स्मार्ट होम डिवाइसेस भी शामिल होते हैं।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: 50 साल पूरे होने पर माइक्रोसॉफ्ट के लीडरशिप में बड़ा फेरबदल, सत्य नडेला ने तैयार किया मास्टर प्लान

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    CES की कहानी आज से करीब 59 साल पहले 1967 में न्यूयॉर्क की गलियों से शुरू हुई थी। उस समय यह एक छोटा सा शो था जिसमें सिर्फ 14 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और मुख्य आकर्षण रेडियो और ब्लैक-एंड-व्हाइट टीवी थे। लेकिन समय के साथ यह इतना बड़ा हुआ कि इसे न्यूयॉर्क से शिकागो और फिर हमेशा के लिए लास वेगास में शिफ्ट कर दिया गया।

    इतिहास गवाह है कि दुनिया को बदलने वाली हर बड़ी तकनीक ने यहीं से जन्म लिया है। साल 1970 में दुनिया का पहला VCR यहीं पेश हुआ था, जिसने टीवी देखने का अंदाज बदल दिया। 1981 में CD प्लेयर और 1996 में DVD ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी। यहां तक कि 2001 में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स ने अपना पहला Xbox यहीं से लॉन्च किया था। आज के समय में स्मार्ट टीवी, 5G और अब जनरेटिव एआई ने इस मंच को पूरी तरह बदल दिया है।

    कब और कहां होगा आयोजन?

    दुनिया का सबसे प्रभावशाली टेक इवेंट CES 2026, अमेरिका के लास वेगास में आयोजित होने जा रहा है। अधिकारिक तौर पर यह शो 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक चलेगा, लेकिन टेक का रोमांच इससे पहले ही शुरू हो जाएगा। रविवार, 4 जनवरी को खास इवेंट्स आयोजित होंगे, जबकि सोमवार को बड़ी टेक कंपनियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होंगी। इस दौरान नए प्रोडक्ट डेमो, बड़े ऐलान और नेटवर्किंग से जुड़े कार्यक्रम लास वेगास कॉन्वेंशन सेंटर के साथ-साथ शहर के अलग-अलग होटलों में लगातार चलते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: घर को कंट्रोल करने वाला आईना, लड़ाई याद रखने वाले चश्मे... 2026 में एआई करेगा बड़े कारनामे

    पिछले साल CES 2025 में 1,40,000 से अधिक लोग और 4,500 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल हुए थे। इस बार भी शो कई स्थानों पर फैलाया गया है, जिसमें लास वेगास कॉन्वेंशन सेंटर, वेनेशियन एक्सपो और फोंटेनब्लियू जैसे बड़े वन्यू शामिल हैं।

    CES को कैसे देखें?

    CES को CES के एक्स हैंडल के अलावा यूट्यूब चैनल, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बोरिंग मैसेज भेजना करें बंद, नए अंदाज में विश करें हैप्पी न्यू ईयर, एआई से बनाएं ग्रीटिंग कार्ड

    CES 2026 में क्या होगा खास?

    • NVIDIA और AMD अपने नए एआई चिप्स पेश करेंगे, जो लैपटॉप को पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल बनाएंगे। इसके अलावा, इंटेल (Intel) अपने 2nm प्रोसेसर की झलक दिखा सकता है।
    • सैमसंग का मशहूर Ballie रोबोट एक नए अवतार में वापसी कर सकता है, जो अब आपके घर का सारा काम एआई की मदद से मैनेज करेगा।
    • सोनी और होंडा की पार्टनरशिप वाली Afeela EV के नए फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर सबकी नजरें रहेंगी।
    • सैमसंग और एलजी ऐसी ट्रांसपेरेंट और रोलेबल टीवी स्क्रीन्स ला रहे हैं, जो बंद होने पर कांच की तरह पारदर्शी हो जाती हैं।
    • इसके अलावा Hyundai जैसे ऑटोमेकर अपने AI-रोबोट और अगली पीढ़ी की तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे।
    • क्वांटम कंप्यूटिंग, डिजिटल हेल्थ और स्टार्टअप इनोवेशन के लिए Eureka Park जैसे क्षेत्र भी शो के आकर्षण होंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें