CERT-In: हैकर्स के निशाने पर हैं ये एंड्रॉयड फोन, सरकार ने जारी किया अलर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक ये बग एंड्रॉयड के फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, आर्म कंम्पोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट आदि में मौजूद हैं।

विज्ञापन
cert in issued warnings for Android 14 and older users your smartphone is at high risk of being hacked
Android Malware - फोटो : maxpixel

    विस्तार

    इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एंड्रॉयड 14 और इससे पुराने वर्जन की फोन और डिवाइस में एक बड़ा सिक्योरिटी बग है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन को पने कब्जे में ले सकते हैं।

    CERT-In ने कहा है कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन का पूरा डाटा तो ले ही सकते हैं, साथ ही फोन को रिमोटली कंट्रोल भी कर सकते हैं। CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक ये बग एंड्रॉयड के फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, आर्म कंम्पोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट आदि में मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    • CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक इन बग की मदद से हैकर्स आपके फोन में मैलवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
    • आपके निजी डाटा तक उनकी पहुंच हो सकती है।
    • हैकर्स आपके पासवर्ड, कॉन्टेक्ट, फोटो, बैंकिंग डाटा और फोन में मौजूद सभी जानकारी ले सकते हैं।
    • फोन को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।
    • आपकी एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें