CERT-In: हैकर्स के निशाने पर हैं ये एंड्रॉयड फोन, सरकार ने जारी किया अलर्ट
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक ये बग एंड्रॉयड के फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, आर्म कंम्पोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट आदि में मौजूद हैं।

विस्तार
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एंड्रॉयड 14 और इससे पुराने वर्जन की फोन और डिवाइस में एक बड़ा सिक्योरिटी बग है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन को पने कब्जे में ले सकते हैं।
CERT-In ने कहा है कि इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन का पूरा डाटा तो ले ही सकते हैं, साथ ही फोन को रिमोटली कंट्रोल भी कर सकते हैं। CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक ये बग एंड्रॉयड के फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, आर्म कंम्पोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट आदि में मौजूद हैं।
- CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक इन बग की मदद से हैकर्स आपके फोन में मैलवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
- आपके निजी डाटा तक उनकी पहुंच हो सकती है।
- हैकर्स आपके पासवर्ड, कॉन्टेक्ट, फोटो, बैंकिंग डाटा और फोन में मौजूद सभी जानकारी ले सकते हैं।
- फोन को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में ले सकते हैं।
- आपकी एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं।
- YouTube Slow: क्या आपको भी हो रही है वीडियो देखने में दिक्कत? तुरंत बंद कर दें यह काम
- अब Free नहीं मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, देने होंगे पैसे
- 401 Scam: सरकार ने जारी किया अलर्ट, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- Unlimited 5G: जल्द खत्म होने वाली है अनलिमिटेड डाटा की मौज, 5जी प्लान के लिए अब देने होंगे पैसे