Gemini AI: अपने टूल की गलतियों पर पहली बार खुलकर बोले सुंदर पिचाई, कहा- अस्वीकार्य है
Gemini के साथ तमाम विवादों के बाद भी लंबी चुप्पी को तोड़ते हुए गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि वह गूगल Gemini एआई की गलतियों को स्वीकार करते हैं। Gemini द्वारा की गई गलतियां स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।

विस्तार
गूगल का एआई चैटटूल Gemini पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में है। विवाद बढ़ने के बाद Gemini के टेक्स्ट से फोटो बनाने वाले फीचर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। Gemini पर नस्लभेदी होने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि Gemini नस्लभेदी जवाब दे रहा है। Gemini ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें फासीवादी कहा था जिसके बाद भारत सरकार की ओर से गूगल से इस संबंध में जवाब भी मांगा गया था।
Gemini के साथ तमाम विवादों के बाद भी लंबी चुप्पी को तोड़ते हुए गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि वह गूगल Gemini एआई की गलतियों को स्वीकार करते हैं। Gemini द्वारा की गई गलतियां स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।
सुंदर पिचाई ने कहा, 'जो कुछ हुआ वह "पूरी तरह से अस्वीकार्य" था और कंपनी इसे ठीक करने पर काम कर रही है। हमारी टीमें इन समस्याओं के समाधान के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं और हम इसमें पर्याप्त सुधार देख रहे हैं।'
Gemini ने पिछले हफ्ते कुछ इतिहासिक तस्वीरों को गलत तरीके से बनाया। Gemini ने पोप को एक महिला बनाया और अश्वेत लोगों पर टिप्पणी की। पीएम मोदी को फासीवादी कहा। इसके अलावा इसने एक सवाल के जवाब में कहा कि हां, गोरे लोगों को अपने गोरे होने के विशेषाधिकार को बिलकुल स्वीकार करना चाहिए।
- सावधान: 49 रुपये में 48 अंडे खरीदना महिला को पड़ा भारी, खाते से निकल गए 48 हजार रु., आप ना करें ये गलती
- Fake Trading: इस ट्रेडिंग एप से रहें कोसों दूर, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Threads Update: मेटा ने Threads के लिए लॉन्च किया एक नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
- Tech News: Instagram में आने वाला है एक कमाल का फीचर, नाम है फ्रेंड मैप