जानकारी: इन नौ सेलिब्रिटी के नाम से हैकर्स बनाते हैं सबसे ज्यादा वायरस, लोगों को बनाते हैं शिकार
सार
McAfee ने उन 9 सेलिब्रिटी एक लिस्ट जारी की है जिनके नाम पर हैकर्स सबसे ज्यादा मैलवेयर और वायरस तैयार करते हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड मूवी के स्टार एक्टर रयान गोसलिंग का नाम सबसे ऊपर है। आइए सभी 9 सेलिब्रिटी के नाम देखते हैं।
विज्ञापन

विस्तार
मैलवेयर और वायरस के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इन मैलवेयर या वायरस के नाम कैसे रखे जाते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि हैकर्स मैलवेयर का नाम सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी के नाम पर रखते हैं। एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी McAfee ने उन 9 सेलिब्रिटी एक लिस्ट जारी की है जिनके नाम पर हैकर्स सबसे ज्यादा मैलवेयर और वायरस तैयार करते हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड मूवी के स्टार एक्टर रयान गोसलिंग का नाम सबसे ऊपर है। आइए सभी 9 सेलिब्रिटी के नाम देखते हैं।
रयान गोसलिंग- पहले नंबर पर इस साल की सुपरहिट फिल्म बार्बी के अभिनेता रयान गोसलिंग का नाम है। इनके नाम से सबसे ज्यादा मैलवेयर बनाए जाते हैं।एमिली ब्लंट- दूसरे नंबर पर एमिली का नाम है जो कि एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनकी हालिया फिल्म "ओपेनहाइमर" है।जेनिफर लोपेज- जेनिफर लोपेज का नाम तो आपने सुना ही होगा। मशहूर पॉप सिंगर, अभिनेत्री और निर्माता के रूप में इनकी खास पहचान है। इनके नाम से भी हैकर्स खूब वायरस तैयार करते हैं।जेन्डया- ये भी एक हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर हैं।एलन मस्क- एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क के नाम से भी खूब मैलवेयर बनाए जाते हैं।अल रोकर- टुडे ग्रुप मौसम विशेषज्ञ, लेखक और पत्रकार अल रोकर के नाम से भी मैलवेयर बनाए जाते हैं।मार्गोट रोबी- मार्गोट रोबी बार्बी फिल्म की स्टार हैं।बुरा बन्नी- बुरा बन्नी एक मशहूर सिंगर हैं और Spotify पर 2023 के शुरुआत में सबसे अधिक स्ट्रीम किए गए पहले गैर-अंग्रेजी भाषा आर्टिस्ट हैं।अमेरिका फेरेरा- फेरेरा भी बार्बी फिल्म से पोपुलर हुईं एक अभिनेत्री हैं।
और पढ़ें...
- Pan Card Tips: पैन कार्ड में हो गई है गलती तो घर बैठे कर सकते हैं ठीक, जान लें तरीका
- UPDATE: Google Play Store हुआ अब और सुरक्षित, आसानी से कर सकेंगे AI कंटेंट की शिकायत
- Scam: अकाउंट खाली कर रहा 401 कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम, जानें क्या है यह और कैसे रहें सुरक्षित
- Redcliffe Labs: लीक हुआ 1.2 करोड़ मरीजों का डाटा, हैकर्स के हाथ लगी पूरी मेडिकल रिपोर्ट