कनाडा में फेसबुक पर लगा लाखों का जुर्माना, निजी डाटा बेचने का है आरोप

योगेश साहू
टेक डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटनयोगेश साहू
Wed, 20 May 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Canada Facebook fines 6.5million dollar over false privacy claims
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    कनाडा में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर अनुचित तरीके से तीसरे पक्ष के डेवलपर्स के साथ उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी को साझा करने और बेचने का आरोप है। हालांकि फेसबुक ने इन आरोपों को खारिज किया है।

    दरअसल, फेसबुक पर इस बात को लेकर जुर्माना लगाया गया है कि उसने अपने उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने का झूठा दावा किया। यह जुर्माना अगस्त 2012 और जून 2018 के बीच निजता के उल्लंघन से जुड़े मामलों का ही एक हिस्सा है। इसके तहत फेसबुक पर 65 लाख रुपये (6.5 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है।

    विज्ञापन

    कनाडा के स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा है कि तकनीकी फर्म ने अनुचित तरीके से तीसरे पक्ष के डेवलपर्स के साथ उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी को साझा किया है। वहीं फेसबुक का कहना था कि वह जांच के नतीजों से सहमत नहीं है, लेकिन इस मामले को सुलझाना जरूर चाहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मंगलवार को कनाडा के प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा कि तकनीकी कंपनी फेसबुक ने अपनी एप और मैसेंजर एप पर कनाडा के लोगों की निजी जानकारी की गोपनीयता बरकरार रखने का झूठा दावा किया, इसलिए वह जुर्माने की राशि चुकाएगी।

    प्रतिस्पर्धा ब्यूरो ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि फेसबुक के थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ उपयोगकर्ता की जानकारी साझा करने में गोपनीयता बरकरार रखने के उसके तरीके निरंतर और सही नहीं थे, जबकि उसने ऐसा करने का दावा किया था।

    वहीं फेसबुक के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि हालांकि हम इन निष्कर्षों से सहमत नहीं हैं और मामले को सुलझाने के प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया कंपनी इस बात पर भी सहमत नजर आई कि मामले के निपटान के संबंध में व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित कोई भी झूठी या भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं हो।

    बता दें कि फेसबुक को साल 2016 के चुनावों के दौरान फर्जी खबरों और कैंब्रिज एनालिटिका घोटाले में उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी अनुचित तरीके से लीक करने के आरोपों के बाद काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें