Call Drop : 56 फीसदी उपभोक्ता कॉल ड्रॉप से परेशान, 82 फीसदी लोग वाई-फाई या डाटा से कर रहे कॉल

योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।योगेश साहू
Tue, 06 Sep 2022 06:29 AM IST
विज्ञापन
Call Drop: 56 percent consumers are troubled, 82 percent people are making calls from Wi Fi or data
call drop

    देश 5जी के दौर में जा रहा है, लेकिन नेटवर्क की गुणवत्ता के लिहाज से हालात खराब हैं। 339 जिलों में हुए सर्वे में 56 फीसदी उपभोक्ता कॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं से परेशान नजर आए। 4जी नेटवर्क में भी इंटरनेट नहीं चलना, मोबाइल में नेटवर्क पूरा दिखना, लेकिन कॉल नहीं लगना या एक-दूसरे की आवाज न सुन पाना जैसी आम समस्या है।

    लोकल सर्कल के सर्वे के मुताबिक, 82 फीसदी लोगों ने कहा कि वे खराब नेटवर्क के चलते कॉल के लिए वॉइस ऑवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के लिए वाई-फाई या डाटा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 37 फीसदी ने कहा, बीते तीन महीने में उनकी 50 फीसदी तक कॉल ड्रॉप हुईं। इनमें से 91 फीसदी ने इन समस्याओं का सामना किया है, जबकि 56 फीसदी का कहना था-उनके इलाकों में यह समस्या बेहद गंभीर है। कॉल की गुणवत्ता को लेकर सवालों पर 31 हजार लोगों ने जवाब दिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें