Apple: एपल हारी पेटेंट की लड़ाई, अब मैसिमो को देगी 5620 करोड़ रुपए का जुर्माना

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 17 Nov 2025 08:14 PM IST
सार

कैलिफोर्निया की एक फेडरल ज्यूरी ने फैसला सुनाया है कि एपल ने मैसिमो कंपनी के पेटेंट का उल्लंघन किया है। ये पेटेंट एपल वॉच में इस्तेमाल होने वाली ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ा था। अब एपल को करीब 5620 करोड़ रुपए का हर्जाना देना होगा।

विज्ञापन
California Federal Jury has ordered Apple to pay around 5,620 crore rupees to masimo
एपल को पेटेंट उल्लंघन मामले में देने होंगे करीब 5620 करोड़ रुपए - फोटो : Apple

    विस्तार

    कैलिफोर्निया की एक फेडरल ज्यूरी ने फैसला सुनाया है कि एपल ने मैसिमो कंपनी के पेटेंट का उल्लंघन किया है। ये पेटेंट एपल वॉच में इस्तेमाल होने वाली ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ा था। अब एपल को करीब $634 मिलियन (लगभग 5620 करोड़ रुपए) का हर्जाना देना होगा।

    क्या है मामला?

    मैसिमो का दावा था कि एपल ने उनकी लो-पावर पल्स ऑक्सीमीटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया, जो ब्लड ऑक्सीजन लेवल को बैटरी बचाते हुए मापती है। एपल ने कहा कि उनकी वॉच मेडिकल डिवाइस नहीं बल्कि एक कंज्यूमर गैजेट है, लेकिन ज्यूरी ने मैसिमो के पक्ष में फैसला दिया।

    विज्ञापन

    एपल की प्रतिक्रिया

    एपल ने कहा कि ये मामले पुराने हो गए हैं और ये समय सीमा समाप्त हो चुकी टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि वो इस फैसले को चुनौती देंगे। मैसिमो ने इसे अपनी नवाचार और बौद्धिक संपदा की जीत बताया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्यों बड़ा है ये मामला?

    ये फैसला एपल के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है क्योंकि उनकी वॉच में हेल्थ फीचर्स काफी अहम हैं। अगर अपील में भी ये फैसला बरकरार रहा, तो एपल को न सिर्फ भारी रकम चुकानी पड़ेगी बल्कि भविष्य के हेल्थ फीचर्स में बदलाव भी करना पड़ सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें