Budget 2025-26: देश में स्थापित होंगे AI एक्सिलेंस सेंटर, एआई एजुकेशन के लिए 500 करोड़ का तोहफा
बजट भाषण के दौरान, सीतारमण ने कहा, “मैंने 2023 में कृषि, स्वास्थ्य और सतत शहरों (Sustainable Cities) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तीन उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा की थी। अब, शिक्षा के क्षेत्र में AI के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसका कुल बजट 500 करोड़ रुपये होगा।”

विस्तार
केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए एक नए उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) की स्थापना करेगी, जिसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए की।
बजट भाषण के दौरान, सीतारमण ने कहा, “मैंने 2023 में कृषि, स्वास्थ्य और सतत शहरों (Sustainable Cities) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तीन उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा की थी। अब, शिक्षा के क्षेत्र में AI के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसका कुल बजट 500 करोड़ रुपये होगा।”
सरकार घरेलू विनिर्माण क्षमता (domestic manufacturing capacity) को भी समर्थन देगी, और इसके लिए कुछ क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। इंडस्ट्री 4.0 में अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए उच्च कौशल (high skills) और प्रतिभा की आवश्यकता होगी।
- Budget 2025-26: सिर्फ एक क्लिक में PDF फाइल में डाउनलोड करें पूरा बजट, यह है तरीका
- Budget 2025: क्या है Deep Tech जिसका वित्त मंत्री ने किया भाषण में जिक्र, विस्तार से जानें
- Budget 2025-26: TV से लेकर मोबाइल तक होंगे सस्ते, पूरी दुुनिया में बजेगा मेड इन इंडिया का डंका
- बड़ी खबर: दो दर्जन देशों के यूजर्स के WhatsApp का अकाउंट हुआ हैक, मेटा ने खुद की पुष्टि