Cheapest Internet Plans: ये हैं BSNL, JIO और एयरटेल के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान, देखें लिस्ट
BSNL ने रिलायंस जियो से 10 साल कोई वसूली नहीं की। इससे सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। खैर, सरकारी और निजी टेलीकॉम कंपनियों का विवाद लंबा और काफी पुराना है। तो चलिए आज हम जियो, बीएसएनएल और एयरटेल के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान की बात करते हैं...

विस्तार
आज देश में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। सरकारी कंपनी BSNL तो बस जीने के लिए संघर्ष कर रही है। हाल ही में जियो और बीएसएनएल ने मिलकर सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मंगलवार को कहा कि दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने टावर जैसे बुनियादी ढांचे को साझा करने पर अपने समझौते के अनुसार रिलायंस जियो से 10 साल कोई वसूली नहीं की। इससे सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। खैर, सरकारी और निजी टेलीकॉम कंपनियों का विवाद लंबा और काफी पुराना है। तो चलिए आज हम जियो, बीएसएनएल और एयरटेल के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान की बात करते हैं...
BSNL आज भी किफायती रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। कंपनी के पास एक प्लान है जिसकी कीमत 16 रुपये है। इस प्लान में कुल 2GB डाटा मिलती है। इसकी वैधता 1 दिन की है। इसके अलावा कंपनी के पास एक 98 रुपये का भी प्लान है जिसमें 22 दिनों तक रोज 2GB मिलता है।