BSNL: कंपनी ने लॉन्च किया गजब का रिचार्ज प्लान, एक साल तक हर रोज मिलेगा 3GB डाटा
BSNL का यह प्लान हर रोज 3GB हाई-स्पीड डाटा के साथ आता है। रोज का डाटा खत्म होने के बाद प्लान की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं और 365 दिनों की वैधता मिलती है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) आज लोगों की पहली पसंद बन गया है और यह बदलाव हाल ही में ही महंगे हुए निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान के बाद देखने को मिल रहा है। निजी कंपनियों ने कुछ दिन पहले ही अपने प्लान में 600 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब BSNL ने एक ऐसा प्लान उतारा है जो कि निजी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है और इसमें एक साल तक रोज 3GB डाटा मिलता है। आइए जानते हैं...
BSNL के इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जिसमें रोमिंग फ्री कॉलिंग भी शामिल है। इसके अलावा BSNL का यह प्लान हर रोज 3GB हाई-स्पीड डाटा के साथ आता है।
रोज का डाटा खत्म होने के बाद प्लान की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलते हैं और 365 दिनों की वैधता मिलती है। यदि किसी यूजर को हेवी डाटा की जरूरत है तो उसके लिए यह प्लान बेस्ट है। बता दें कि BSNL के प्लान की शुरुआती कीमत 11 रुपये है और सबसे महंगे प्लान की कीमत 3,000 रुपये है।
- Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर, अब प्रोफाइल में एड कर सकेंगे म्यूजिक, जानें तरीका
- काम की बात: फोन में है यह एप तो नहीं कटेगा चालान, RC और DL की भी नहीं है जरूरत
- Aadhaar Update: आधार कार्ड से जुड़ा यह काम आज ही करें, 14 सितंबर तक है फ्री, बाद में देने होंगे पैसे
- काम की बात: सिर्फ एक क्लिक में डिलीट होंगी इंस्टाग्राम की सारी पोस्ट, जानें ट्रिक