BSNL यूजर्स के लिए अच्छी खबर, कंपनी ने बताया कब शुरू होगी 4G सुविधा, ये है कंपनी का प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 02 Nov 2022 06:55 PM IST
सार

इससे पहले BSNL की 4G सर्विस इसी साल नवंबर में लॉन्च होने और 5G नेटवर्क अगले साल अगस्त तक लॉन्च होने की खबर थी। आईएमसी में BSNL ने अपने 4जी और 5जी नेटवर्क का रोडमैप भी पेश किया था।

विज्ञापन
BSNL To Roll Out 4G Services soon And 5G By August 2023
BSNL 4G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश में 5G सर्विस शुरू हो गई है। प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो ने देश के प्रमुख शहरों में 5जी सर्विस को रोलआउट कर दिया है। अब सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में 4G सर्विस लाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही BSNL अपनी 4G नेटवर्क की शुरुआत कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगली साल फरवरी या मार्च में 4G नेटवर्क को लॉन्च कर सकती है।

    बता दें कि इससे पहले BSNL की 4G सर्विस इसी साल नवंबर में लॉन्च होने और 5G नेटवर्क अगले साल अगस्त तक लॉन्च होने की खबर थी। वहीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने बताया था कि कंपनी अगले 18 महीनों में लगभग 1.25 लाख 4जी मोबाइल साइट शुरू करने की योजना बना रही है। 4G नेटवर्क को नवंबर तक लॉन्च करने की प्लानिंग है। 4जी और 5जी के लिए BSNL, TCS जैसी बड़ी कंपनियों से बात कर रहा है। आईएमसी में BSNL ने अपने 4जी और 5जी नेटवर्क का रोडमैप भी पेश किया है।

    विज्ञापन

    दरअसल, BSNL की 4G सर्विस की लॉन्चिंग को लेकर एक यूजर ने बीएसएनएल इंडिया को टैग करके कंपनी से यह पूछा था कि BSNL का 4G नेटवर्क कब लॉन्च होगा। जिसके बाद कंपनी ने यूजर को रिप्लाई भी किया। हालांकि कंपनी में 4G लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन कंपनी ने कहा कि BSNL को 4G लाइसेंस रिवाइवल पैकेज में प्राप्त हुआ है। इसी के साथ स्वदेशी उपकरणों की आपूर्ति भी हो रही है। हम जल्द ही अपग्रेडेड इंटरनेट सर्विस को लॉन्च करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईटी मंत्री ने कहा था 15 अगस्त को लॉन्च होगी 5जी सर्विस

    BSNL की 5G सर्विस को लेकर आईटी और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बड़ी घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि 15 अगस्त 2023 तक बीएसएनएल की 5जी सर्विस लॉन्च होगी। उन्होंने कहा कि BSNL की 5G सर्विस को लेकर लगातार काम चल रहा है और उम्मीद है कि तय समय पर सर्विस लॉन्च हो जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें