15 अगस्त के मौके पर आया पूरे दिन किसी भी नंबर पर फ्री कॉल का ऑफर

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 12 Aug 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
BSNL to offer 'unlimited free calls' on Sundays starting August 15

    लैंडलाइन बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने 15 अगस्त, 2016 से पूरे भारत में रविवार को पूरे दिन के लिए किसी भी नेटवर्क के मोबाइल और लैंडलाइन फोन पर बीएसएनएल लैंडलाइन से अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री स्कीम की घोषणा की है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह बीएसएनएल के नाइट ऑवर स्कीम के अलावा दिया जाने वाला ऑफर है, जिसमें किसी भी ऑपरेटर के लिए रात 09:00 से सुबह 07:00 तक फ्री कॉल की जा सकती है।

    विज्ञापन

    टैरिफ समिति की सिफारिश पर सक्षम प्राधिकारी - सीएफए (कंज्यूमर फिक्स्ड एक्सेस) ने 15 अगस्त, 2016 से अखिल भारतीय आधार पर रविवार को किसी भी नेटवर्क के मोबाइल और लैंडलाइन के लिए बीएसएनएल लैंडलाइन से कॉलिंग नि: शुल्क मंजूरी दे दी है। इसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का मुख्यालय दिल्ली द्वारा प्रेस बयान जारी किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    49 रुपये प्रति माह शुल्क के साथ नया कनेक्शन

    15 अगस्त के मौके पर आया पूरे दिन किसी भी नंबर पर फ्री कॉल का ऑफर

    इस ऑफर को एक वर्ष से अधिक पहले लॉन्च की गई बीएसएनएल की रात के दौरान (9 बजे से सुबह 7 बजे तक) योजना के बाद पेश किया गया है। बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत अखिल भारतीय स्तर पर सभी सेवा प्रदाता के नेटवर्क के मोबाइल फोन और लैंडलाइन पर बीएसएनएल लैंडलाइन फोन से लोकल और एसटीडी कॉल मुफ्त कर सकते हैं।

    केएस राणा, एजीएम (सेल्स), मेरठ कहा, "इस सर्कुलर के साथ, बीएसएनएल ने नया लैंडलाइन ग्राहकों के लिए प्रमोशनल ऑफर भी पेश किया है। इस प्रमोशनल ऑफर के तहत 15 अगस्त से ग्राहकों 90 दिन की अवधि तक नया लैंडलाइन 49 रुपये प्रति माह के साथ पा सकते हैं। इसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज भी फ्री होगा। फ्री नाइट प्लान भी नए ऑफर के साथ मिलेगा। " आमतौर पर नया लैंडलाइन कनेक्‍शन के लिए 500 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज होता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें