BSNL ने होली से पहले लॉन्च किया शानदार प्लान, मिलेंगे गजब के फायदे
BSNL के इस प्लान के साथ ग्राहकों को डाटा भी मिल रहा है। BSNL के इस 797 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ में सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने होली से ठीक पहले एक शानदार प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। BSNL के इस नए प्लान की कीमत 797 रुपये है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 365 दिनों की वैधता मिलेगी। BSNL के इस प्लान के साथ ग्राहकों को डाटा भी मिल रहा है। BSNL के इस 797 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा।
साथ में सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्लान के साथ 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी मिल रही है जिसके बाद इसकी वैलिडिटी 395 दिनों की हो गई है। BSNL का यह प्लान सभी सर्किल के लिए है।
इस प्लान में एक बात ध्यान देने वाली है और वह यह है कि अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2 जीबी डाटा के साथ रोज 100 SMS की सुविधा प्लान के बाद 60 दिनों तक ही मिलेगी यानी इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है लेकिन डाटा और कॉलिंग जैसी सुविधाएं 60 दिनों के लिए ही है।