अमृत महोत्सव ऑफर: 399 रुपये में 300GB डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Sep 2022 10:22 AM IST
सार

BSNL के इस प्लान की वैधता एक महीने की होगी और BSNL के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान को आप ऑफिस और घर दोनों के लिए ले सकते हैं। इस प्लान के बारे में BSNL राजस्थान के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
BSNL Rs 399 broadband plan launched with azadi ka amrit mahotsav
bsnl - फोटो : i stock

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक शानदार प्लान पेश किया है। BSNL ने अपने इस प्लान को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पेश किया है। BSNL ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत कम और फायदे बहुत सारे मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

    BSNL का 399 रुपये वाला प्लान

    सबसे पहले आपको बता दें कि BSNL का यह प्लान एक ब्रॉडबैंड प्लान है। ऐसे में यदि आप ब्रॉडबैंड यूजर हैं तो ही इस प्लान का रिचार्ज कराएं। BSNL को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में बहुत कुछ चाहते हैं। BSNL के इस 399 रुपये वाले प्लान के साथ 200 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी कीमत स्पीड 10mbps तक होगी।

    विज्ञापन

    BSNL के इस प्लान की वैधता एक महीने की होगी और इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान को आप ऑफिस और घर दोनों के लिए ले सकते हैं। इस प्लान के बारे में BSNL राजस्थान के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई है। इस प्लान को खरीदने के लिए राजस्थान के ग्राहकों के लिए खासतौर पर एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। यदि आप राजस्थान के ग्राहक हैं तो इस प्लान को खरीदने के लिए 9414024365 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    275 रुपये में 599 रुपये वाला प्लान

    बता दें कि BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी एक शानदार ऑफर पेश किया था। BSNL ने 75 दिनों की वैधता के साथ एक फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था। BSNL के इस 75 दिनों वाले प्लान की कीमत महज 275 रुपये रखी गई है। BSNL का ऑफर तीन महीने के प्लान के साथ ही मिलेगा और यह ऑफर BSNL Bharat Fibre के लिए है।

    BSNL के इस ऑफर के तहत आपको 449 रुपये, 599 रुपये या 999 रुपये वाले में से किसी एक प्लान को चुनना होगा यानी इनमें से किसी दो प्लान को आप महज 275 रुपये में ले सकते हैं, जबकि 999 रुपये वाले प्लान के साथ 275 रुपये की छूट मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें