BSNL: बड़े ही काम का है यह 160 दिन की वैधता वाला प्लान, प्राइवेट कंपनियों के होश उड़े
आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जो कि बहुत ही शानदार है। यदि आप कम कीमत में लंबी वैधता वाले किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह आपके लिए है। आइए जानते हैं...

विस्तार
यदि आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहक हैं और किसी रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह खबर सिर्फ-और-सिर्फ आप ही के लिए है। आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जो कि बहुत ही शानदार है। यदि आप कम कीमत में लंबी वैधता वाले किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह आपके लिए है। आइए जानते हैं...
BSNL के इस प्लान की कीमत 997 रुपये है। यह प्लान उनके लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी वैधता चाहते हैं। इस प्लान के साथ 160 दिनों की वैधता मिलती है और कुल 320 जीबी यानी रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और रोज 100 मैसेज करने की भी सुविधा मिल रही है। इस प्लान के साथ कई सारे एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
यह प्लान उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जिन्हें डाटा के साथ-साथ लंबी वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए। प्राइवेट कंपनियों के पास इस तरह के रिचार्ज प्लान नहीं हैं।