BSNL Rs 100 Plan: रोज मिलेगा एक जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए इस प्लान के बारे में

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Jul 2022 07:40 PM IST
सार

BSNL के यह सस्ते रिचार्ज प्लान आपके पैसे बचा सकते हैं। प्लान के साथ 1 जीबी का इंटरनेट डाटा भी मिलता है और इनकी वैलिडिटी भी ज्यादा है।

विज्ञापन
bsnl prepaid recharge plan 100 rupees with data check full details in hindi
BSNL Prepaid Recharge Plan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) टेलिकॉम इंडस्ट्री में रिचार्ज के मामले में सबसे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। ऐसे में यदि आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं और कम बजट के रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो BSNL के इन रिचार्ज प्लान से आप अपने पैसे बचा सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के बेहद सस्ते और अधिक वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    BSNL के 49 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में आपको 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान के साथ 1 जीबी का इंटरनेट डाटा भी मिलता है, इसकी वैलिडिटी भी 20 दिन की होती है। यदि आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ वॉयस कॉलिंग और इंटरनेट यूज करना चाहते हैं तो यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यदि आप दो सिम यूज करते हैं और दूसरी सिम का कम इस्तेमाल करते हैं या सिम को सिर्फ चालू रखना चाहते हैं तब भी BSNL का यह सस्ता प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

    विज्ञापन

    यदि आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाला प्लान लेना चाहते हैं तो BSNL के 87 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 14 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1 जीबी का इंटरनेट डाटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें