BSNL ने पेश किया सस्ता प्लान, 90 दिनों तक रोज मिलेगा 1.5GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 28 Mar 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
BSNL Offers Rs 551 Prepaid Plan with 1.5GB Data Per Day for 90 Days
Mobile user

    अगर आप भी BSNL के ग्राहक हैं और रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कंपनी ने 551 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। जैसा कि पिछले दो सालों से लॉन्च होने वाले सभी प्लान डाटा को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है, उसी तरह बीएसएनएल ने भी इस प्लान को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। हालांकि यह प्लान केवल केरल सर्किल के लिए ही है।

    BSNL के 551 रुपये वाले प्लान के फायदे

    bsnl
    bsnl

    इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें 90 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें कॉलिंग आपको नहीं मिलेगी। इस प्लान में फ्री में बीएसएनएल का कॉलर ट्यून मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। 551 रुपये के अलावा कंपनी ने 444 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये के भी प्लान पेश किए हैं।

    विज्ञापन

    444 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है और यह प्लान दिल्ली तथा मुंबई के यूजर्स के लिए ही है। अब 485 रुपये का जहां तक सवाल है तो इसमें रोज 1 जीबी डाटा, 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें