फायदे ही फायदे: बड़े ही काम का है यह रिचार्ज प्लान, दिवाली पर मिल रहा 3GB बोनस डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

BSNL एक ऐसी कंपनी है जिसके प्लान आज भी सबसे सस्ते हैं लेकिन सर्विस का भी अंतर है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सभी निजी कंपनियों के पास 5जी प्लान हैं, लेकिन BSNL इसके लिए तरस रहा है।

विज्ञापन
BSNL Offering 3GB of Bonus Data with Rs 499 Plan Details in hindi
MOBILE USER - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद हर महीने लाखों लोग भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ जुड़ रहे हैं। BSNL एक ऐसी कंपनी है जिसके प्लान आज भी सबसे सस्ते हैं लेकिन सर्विस का भी अंतर है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सभी निजी कंपनियों के पास 5जी प्लान हैं, लेकिन BSNL के पास अभी भी 4जी नहीं है, हालांकि इसे लॉन्च करने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

    BSNL के पास एक 499 रुपये का प्री-पेड प्लान है। वैसे तो यह प्लान पुराना है लेकिन दिवाली बोनस ऑफर ने इसे नया बना दिया है। BSNL अपने इस प्लान के साथ 3 जीबी बोनस डाटा दे रहा है।

    विज्ञापन

    BSNL का यह यानी 499 रुपये वाला प्री-पेड प्लान 75 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ हर रोज 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज करने की सुविधा मिलती है, लेकिन दिवाली के खास मौके पर इस प्लान के साथ 3 जीबी बोनस डाटा भी मिल रहा है जिसके बाद इस प्लान के साथ कुल 153 जीबी डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें