BSNL का ऑफर, 144 रुपये में करें महीनेभर फ्री कॉल

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 04 Jan 2017 01:37 PM IST
bsnl launches unlimited calling offer
BSNL

    नए साल पर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 144 रुपये का नया प्लान जारी किया है।

    BSNL
    BSNL

    इस प्लान के तहत ग्राहक को एक महीने के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगी। इतना ही नहीं कंपनी ग्राहकों को अनलिमटेड कॉल के अलावा कुछ डाटा भी मुफ्त देगी।

    BSNL
    BSNL

    BSNL के अधिकारियों का कहना है कि यह स्कीम 6 महीने के लिए वैध है। इसके तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल की जा सकेंगी। इसके अलावा 300 MB डाटा भी मुफ्त मिलेगा।