BSNL ने लॉन्च किया 49 रुपये का प्लान, 28 दिन है वैधता, जानें फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Sep 2020 02:19 PM IST
BSNL Launches Rs 49 Prepaid Plan With 2GB Data 100 Free Minutes for Calls
BSNL - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक सस्ता प्लान पेश किया है। BSNL के इस प्लान की कीमत मात्र 49 रुपये है और यह एक प्रमोशनल ऑफर है। इस प्लान का फायदा एक सितंबर से अगले 90 दिनों तक ही उठाया जा सकता है। BSNL का यह प्लान फिलहाल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल में पेश किया गया है, उम्मीद है कि भविष्य में इसे अन्य सर्किल में भी पेश किया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    BSNL के इस प्लान के बारे में चेन्नई सर्किल की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस प्लान में 100 मिनट की फ्री कॉलिंग मिलेगी। इसके बाद 45 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। इस प्री-पेड प्लान में 2 जीबी डाटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी। यह प्लान 29 नवंबर 2020 तक मौजूद रहेगा। यदि आप एक BSNL यूजर हैं और चेन्नई या तमिलनाडु सर्किल में रहते हैं तो आप STV COMBO49 लिखकर 123 पर मैसेज करके इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।

    ता दें कि इन्हीं दो सर्किल में BSNL ने कुछ दिन पहले ही 1,499 रुपये का सालाना प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS की भी सुविधा है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसके साथ 94 रुपये वाला “Advance Per minute plan 94” बेस प्लान जोड़ा गया है जिसका मतलब यह है कि ग्राहकों को मोबाइल नेटवर्क और बीएसएनएल लैंडलाइन पर लोकल कॉलिंग के लिए 1 रुपये प्रति मिनट देने होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें