एयरटेल के बाद BSNL का 'दिल खोल के बोल' प्लान लॉन्च

टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 28 Feb 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
BSNL launches Dil Khol Ke Bol roaming free unlimited voice call plan
BSNL

    जियो और एयरटेल के बाद अब बीएसएनल ने भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का नया प्लान लॉन्च कर दिया है। नए प्लान का नाम 'दिल खोल के बोल' रखा गया है जो देश के सभी 22 सर्कल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लान के तहत BSNL के यूजर्स रोमिंग में भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।

    क्या है BSNL का 'दिल खोल के बोल' प्लान?

    BSNL
    BSNL

    दिल खोल के बोल प्लान के तहत पोस्टपेड यूजर्स को 599 रुपये हर महीने देना होगा जिसके बाद वे रोमिंग में भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि 599 वाला प्लान शुरुआती 4 महीने के लिए ही है। इसके बाद 799 रुपये देने होंगे। इस प्लान के तहत 22 सर्किल के यूजर्स को पहले चार महीने तक हर महीने 6GB डाटा मिलेगा, जिसे 4 महीने के बाद यह 3GB कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें