खुशखबर ! BSNL ने लॉन्च की 4जी सर्विस, इस शहर में लगाए 350 4G टॉवर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 31 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
BSNL Launches 4G Services in AP Circle With 350 New 4G Towers
bsnl 4g - फोटो : social media

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपनी 4जी सेवा के विस्तार का एलान किया है, हालांकि BSNL की 4जी सेवा बहुत पहले से केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में चल रही है लेकिन अब कंपनी ने आंध्र प्रदेश में भी 4जी की लॉन्चिंग का एलान कर दिया है। ऐसे में अब आंध्र प्रदेश के यूजर्स भी BSNL की हाई-स्पीड 4जी सेवा का आनंद ले सकेंगे।

    BSNL ने आंध्र प्रदेश में इंस्टॉल किए 350 4जी टॉवर्स

    टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL के आध्र प्रदेश सर्किल के चीफ जेनरल मैनेजर एपी राव ने बुधवार को 4जी नेटवर्क की लॉन्चिंग की है। लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने बताया कि BSNL के ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी साल जुलाई में कंपनी ने 3.33 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।

    विज्ञापन

    वहीं कंपनी के ग्राहक हर रोज 122.6TB तक डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं कंपनी इस साल मोबाइल सेवा के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। एपी राव ने आगे कहा कि कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 4जी के लिए 350 नए टॉवर्स लगाए हैं, वहीं जल्द ही 150 नए टॉवर्स लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि साल 2019 में जुलाई 29 तक कंपनी ने कुल 17,171 ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें