Recharge Plan: 84 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान, रोज मिलेगा 3GB हाई स्पीड डाटा
निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद BSNL लोगों का पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। BSNL भी इस मौके का खूब फायदा उठा रहा है। BSNL ने अब एक ऐसा प्लान पेश किया है जो कि रोज 3 जीबी डाटा के साथ आने वाला 84 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की पहुंच तो देश के कोने-कोने में है लेकिन सर्विस बहुत ही कमजोर है। BSNL के प्लान भी तमाम निजी कंपनियों के प्लान के मुकाबले सस्ते हैं लेकिन कमजोर कवरेज के कारण यूजर्स परेशान रहते हैं,
हालांकि निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद BSNL लोगों का पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। BSNL भी इस मौके का खूब फायदा उठा रहा है। BSNL ने अब एक ऐसा प्लान पेश किया है जो कि रोज 3 जीबी डाटा के साथ आने वाला 84 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
BSNL ने एक 599 रुपये का प्लान पेस किया है जो कि 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। BSNL के इस प्लान में रोज 3 जीबी यानी कुल 252 जीबी डाटा मिलता है। बीएसएनएल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं।
- Good News: Google Play Store में आ रहा नया फीचर, इंस्टॉल होने के बाद खुद ही ओपन होंगे एप
- मुद्दे की बात: नहीं होती इन फीचर्स की जरूरत लेकिन सभी स्मार्ट टीवी मे मिलते हैं
- Meta AI: व्हाट्सएप पर मेटा एआई का इस्तेमाल अब होगा और आसान, जल्द मिलने वाला है वॉयस मोड
- Spam Call: नाकाम हो रही हैं TRAI की कोशिशें, 95% भारतीय स्पैम कॉल से हर रोज हो रहे परेशान