BSNL के इस प्लान में 345 दिनों वाला प्लान, मिलेगा 5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 30 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
BSNL launched Rs 1188 Mathuram Prepaid Plan With Unlimited Calls 5GB Data for 345 Days
भारतीय संचार निगम लिमिटेड

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए एक लंबी वैधता वाला पेश किया है। BSNL ने अपने इस लंबी अवधि वाले प्लान का नाम मथुरम रखा है। BSNL की तमिलनाडु की वेबसाइट पर इस प्लान को लिस्ट भी कर दिया है। तो आइए BSNL के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान 90 दिनों के लिए प्रमोशनल है यानी 90 दिनों तक ही आप इस प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान की शुरुआत 25 जुलाई से हो चुकी है। इस प्लान की वैधता 345 दिनों की है और इसकी कीमत 1,188 रुपये है।

    विज्ञापन

    इस प्लान में कुल 5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्किल में कॉलिंग फ्री नहीं होगी। इस प्लान में कुल 1,200 SMS मिलेंगे, हालांकि यह प्लान फिलहाल तमिलनाडु के लिए ही है। भविष्य में इस प्लान को अन्य सर्किल में पेश किया जाएगा या नहीं। इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले ही 1,399 रुपये का प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा और 50 SMS मिलते है। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी, हालांकि इस प्लान में भी आप दिल्ली और मुंबई सर्किल में कॉलिंग नहीं कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें