बीएसएनएल की इंटरनेट टेलीफोन सेवा लॉन्च, ऐप से कर सकेंगे किसी भी नंबर पर कॉल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 11 Jul 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
BSNL launched first internet telephony calling service called wings to takes on jio and whatsapp
bsnl

    भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश की पहली इंटरनेट टेलीफोनी सेवा को लॉन्च कर दिया है। अब एक मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी नंबर पर कॉलिंग की जा सकेगी। इस ऐप का नाम बीएसएनएल ने विंग्स (Wings) रखा है। बता दें कि अभी तक ऐप से ऐप पर ही कॉल करने की सुविधा है। बीएसएनएल की इस सेवा का लाभ उठाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है।

    वैसे बीएसएनएल की यह सेवा फ्री नहीं है। एक साल के ऐक्टिवेशन के लिए आपको चार्ज के तौर पर 1,099 रुपये देना होगा। इसके बाद आप पूरे 1 साल तक फ्री में वॉयस और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि यह सेवा अभी ट्रायल तौर पर है। 1 अगस्त से इसे सभी के लिए शूरू कर दिया जाएगा। इस सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि यह सेवा दूरसंचार नियामक ट्राई के पिछले साल अक्तूबर में वीओआईपी के कुछ दिशा-निर्देश को बदलने के बाद पेश की गई है। इन दिशा-निर्देशों को दूरसंचार विभाग द्वारा इस साल मई में मंजूर किया गया था। यह सर्विस वाई-फाई नेटवर्क पर सेल्यूलर कनेक्टिविटी के बिना यूजर्स को कॉल करने की अनुमति देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें