फायदे की बात: 58 रुपये का प्लान, हर रोज मिलेगा 2GB डाटा, जानें वैलिडिटी और अन्य फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 May 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
BSNL launched 2GB Daily data plan at JUST Rs 58 details here in hindi
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक साथ दो जबरदस्त प्लान पेश किए हैं। BSNL के इन प्लान की कीमतें 58 रुपये और 59 रुपये हैं। इनमें से 59 रुपये वाला एक रेगुलर सर्विस वैलिडिटी प्लान है, जबकि 58 रुपये वाला एक डाटा प्लान है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से....

    BSNL के 58 रुपये वाले प्लान के फायदों की बात करें तो इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 7 दिनों की है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। यदि आपको डाटा की जरूरत है तो यह प्लान आपके लिए हो सकता है क्योंकि इसमें महज 58 रुपये में आपको 14 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन

    BSNL के इस प्लान के साथ हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ 7 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में एसएमएस नहीं मिलेगा। यह प्लान उनके लिए है जिन्हें डाटा के साथ कॉलिंग भी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें