BSNL Plans: नए साल पर बीएसएनएल ने दिया यूजर्स को झटका, बंद किए अपने सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स
BSNL के इन प्लान के साथ 100Mbps तक की स्पीड से इंटरनेट सुविधा दी जाती थी। साथ ही यूजर्स को 3300TB तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा थी।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 1 जनवरी, 2023 से ग्राहकों के लिए अपने सुपर-किफायती ब्रॉडबैंड रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इन प्लान में दो 275 रुपये और 775 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। ये सभी प्लान 2022 के स्वतंत्रता दिवस के समय पेश किए गए थे। BSNL के इन प्लान के साथ 100Mbps तक की स्पीड से इंटरनेट सुविधा दी जाती थी। साथ ही यूजर्स को 3300TB तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा थी। इन प्लान के साथ 75 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। बीएसएनएल के इन प्लान को पिछले महीने ही हटाया जाना था, लेकिन कंपनी ने इसकी एक्सपायरी डेट को बढ़ा दिया था। पहले कहा जा रहा था कि इन प्लान्स को कंपनी परमानेंट बना सकती है, लेकिन एक जनवरी से इन प्लान को बंद कर दिया गया है।
इन ब्रॉडबैंड प्लान के साथ लंबी वैलिडिटी और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती थी। बीएसएनएल के 275 रुपये वाले दोनों प्लान के साथ 3.3TB टोटल डाटा मिलता था, जो कि 75 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे।
275 रुपये वाले एक प्लान के साथ 30Mbps की इंटरनेट स्पीड और दूसरे के साथ 60Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती थी। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाती थी। हालांकि, प्लान के साथ OTT सर्विस नहीं मिलती थी।
बीएसएनएल के 775 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो इसके साथ भी 75 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। प्लान में 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट सुविधा दी जाती है। यूजर्स को 3300 TB टोटल हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलता था। इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा थी।
बीएसएनएल के 775 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में जी5, वूट, यप्प टीवी, डिज्नी+ हॉटस्टार, शेमारू, लायंसगेट, और हंगामा के ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते थे। हालांकि, अब इन प्लान्स को हटा दिया गया है।