BSNL का सबसे बड़ा ऑफर, 797 रुपये में एक साल तक मिलेगा 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL की ओर से आने वाले इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 797 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज कराने पर यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी का हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल के लिए होती है।

विस्तार
टेलिकॉम इंडस्ट्री में सस्ते रिचार्ज प्लान देने के मामले में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL), एयरटेल और रिलायंस जियो से भी आगे है। BSNL के सस्ते प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। यदि आप भी BSNL के इन सस्ते प्लान के बारे में जानकारी चाहते हैं और महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान होकर पैसे बचाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं BSNL के किफायती और अधिक डाटा देने वाले रिचार्ज प्लान की जानकारी, जो अन्य कंपनियों के मुकाबले बेहद सस्ता है और ज्यादा वैलिडिटी के साथ आता है। चलिए जानते हैं...
797 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान
BSNL की ओर से आने वाले इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 797 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज कराने पर यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी का हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल के लिए होती है। यानी आपको 365 दिनों तक प्रतिदिन 2 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 100SMS भी मिलते हैं। प्रतिदिन मिलने वाले 2 जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी आपको 80Kbps की स्पीड पर मुफ्त डाटा मिलता है। यहां ध्यान देने योग्य बात है कि यह फ्री बेनिफिट्स पहले 60 दिनों के लिए ही वैलिड हैं।
अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी
इस 797 रुपये के प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में आप लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी कर सकते हैं। आप BSNL टू BSNL के साथ अन्य किसी नेटवर्क पर भी कॉल कर सकते हैं। इस पूरे प्लान में आपको 365 दिनों के लिए कुल 730 जीबी डाटा, प्रतिदिन 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है, जो कि किसी अन्य कंपनी के प्रीपेड रिचार्ज प्लान से लगभग 4 गुना तक सस्ता है। यदि आप अधिक डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो BSNL का यह 797 रुपये वाला यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।