महंगे प्लान की मार: BSNL को इस सर्किल में हुआ जबरदस्त फायदा, एक महीने में मिले 67,430 नए ग्राहक
इसी तरह शिमला में एक महीने में BSNL के नेटवर्क से 25 हजार नए लोग जुड़े हैं। बता दें कि BSNL का 4G इसी महीने रोलआउट होने वाला है। BSNL ने कहा है कि 4जी सर्विस के लिए देशभर में 1.2 लाख टावर इंस्टॉल होंगे।

विस्तार
हाल ही में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में 600 रुपये तक का इजाफा किया है। उसके बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के अच्छे दिन आ गए हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं कि अब BSNL के कर्मचारियों को भी काम करना पड़ रहा है।
निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद से BSNL के ग्राहकों में हर रोज इजाफा हो रहा है। हर दिन हजारों लोग BSNL नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक असम सर्किल में महज एक महीने में BSNL से 67,430 नए ग्राहक जुड़े हैं। यह जुलाई का आंकड़ा है। इससे पहले BSNL ने महज 20 दिन में आंध्रप्रदेश में 1 लाख ग्राहक जोड़े हैं।
इसी तरह शिमला में एक महीने में BSNL के नेटवर्क से 25 हजार नए लोग जुड़े हैं। बता दें कि BSNL का 4G इसी महीने रोलआउट होने वाला है। BSNL ने कहा है कि 4जी सर्विस के लिए देशभर में 1.2 लाख टावर इंस्टॉल होंगे। 4जी सर्विस के लिए BSNL ने टाटा के साथ साझेदारी की है। BSNL के 4जी रोलआउट में तेजस नेटवर्क और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) भी मदद कर रहा है।
- Airtel-Jio: एक साल तक चलने वाले सभी प्लान, रिचार्ज से पहले लिस्ट देखें
- एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के लिए बनवाएं प्लास्टिक वाला आधार कार्ड
- Google Chrome: गूगल क्रोम हो गया अब और पावरफुल, एक साथ मिले कई सारे फीचर्स
- Airtel vs Jio: 365 दिनों की वैधता वाले सभी प्लान, रिचार्ज से पहले लिस्ट जरूर देखें, फायदे में रहेंगे