BSNL 5G: इस तारीख से बीएसएनएल की भी 5जी सेवा होगी उपलब्ध, टेलीकॉम मंत्री ने किया दावा

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंजीव कुमार झा
Sat, 01 Oct 2022 02:05 PM IST
सार

‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022’ के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने 5जी तकनीक का शुभारंभ किया। यह पहली बार है, जब देश में किसी जगह पर 5जी का सफलतापूर्वक इस्तेमाल हुआ।

विज्ञापन
BSNL 5G services next year August 15 onwards. 5G too, to be affordable
बीएसएनएल 5जी

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5G लॉन्चिंग होने के बाद दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल(BSNL) भी अगले साल 15 अगस्त से 5जी सेवाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 6 महीनों में, 200 से अधिक शहरों में 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी। वहीं अगले 2 वर्षों में देश के 80-90% में 5G सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    5G है क्या?

    आसान शब्दों में समझें तो 5G सबसे आधुनिक स्तर का नेटवर्क है, जिसके अंतर्गत इंटरनेट स्पीड सबसे तेज होगी। इसकी विश्वसनीयता ज्यादा होगी और इसमें पहले से ज्यादा नेटवर्क को संभालने की क्षमता होगी। इसके अलावा इसकी मौजूदगी का क्षेत्र ज्यादा होगा और एक्सपीरियंस भी यूजर फ्रेंडली होगा। 5G की सबसे खास बात यह है कि यह निचली फ्रीक्वेंसी के बैंड से लेकर हाई बैंड तक की वेव्स में काम करेगा। यानी इसका नेटवर्क ज्यादा व्यापक और हाई-स्पीड होगा।

    विज्ञापन

    5G के आने से क्या फर्क पड़ेगा?

    4G के मुकाबले 5G में यूजर को ज्यादा तकनीकी सहूलियतें मिलेंगी। 4G में इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड 150 मेगाबाइट्स प्रति सेकंड तक सीमित है। 5G में यह 10 जीबी प्रति सेकंड तक जा सकती हैं। यूजर्स सिर्फ कुछ सेकंड्स में ही भारी से भारी फाइल डाउनलोड कर सकेंगे। 5G में अपलोड स्पीड भी एक जीबी प्रति सेकंड तक होगी, जो कि 4G नेटवर्क में सिर्फ 50 एमबीपीएस तक ही है। दूसरी तरफ 4G के मुकाबले 5G नेटवर्क का दायरा ज्यादा होने की वजह से यह बिना स्पीड कम हुए भी कई और डिवाइसेज के साथ जुड़ सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें