Tariff War: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी प्राइवेट कंपनियों की नींद, इस प्लान में मिल 35 दिनों की वैधता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

BSNL के पास आज भी ऐसे प्लान हैं जो निजी कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर देंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत महज 107 रुपये है लेकिन इसमें फायदे बहुत मिलते हैं।

विज्ञापन
bsnl 107 plan details in hindi its comes with 35 days of validity
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद BSNL की मांग बढ़ रही है। BSNL के प्लान आज भी तमाम प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। BSNL के साथ एक समस्या यह है कि नेटवर्क नहीं है और 4जी भी नहीं है, हालांकि 4जी की शुरुआत इस महीने के अंत तक होने वाली है जो कि पूरे देश के लिए होगी।

    BSNL के पास आज भी ऐसे प्लान हैं जो निजी कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर देंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत महज 107 रुपये है लेकिन इसमें फायदे बहुत मिलते हैं।

    विज्ञापन

    BSNL के 107 रुपये वाले प्लान में 35 दिनों की वैधता मिलती है जो कि कोई और कंपनी नहीं दे रही है। आमतौर पर निजी कंपनियों के प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। BSNL के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर 200 मिनट्स की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें