Viral Video: लड़के ने ChatGPT को बना दिया गर्लफ्रेंड, मम्मी से कराई बात; फिर जो हुआ देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 24 Sep 2025 10:37 AM IST
सार

ChatGPT Girlfriend Viral Video:

सोशल मीडिया पर ChatGPT और एक लड़के की मां की बातचीत का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के ने ChatGPT को गर्लफ्रेंड बनाकर अपनी मां से बात कराई। मां-बेटे और AI की यह बातचीत इतनी फनी है कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

boy pretends chatgpt as girlfriend talk with mother funny viral video
वायरल हो रहा ये वीडियो - फोटो : Instagram/pahadi_eja

    विस्तार

    आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लोग सिर्फ पढ़ाई, ऑफिस या टेक्निकल कामों में ही नहीं कर रहे, बल्कि एंटरटेनमेंट और मस्ती के लिए भी जमकर कर रहे हैं। इसी कड़ी में चैटजीपीटी (ChatGPT) का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

    इस वीडियो में एक लड़का अपनी मां को मोबाइल देता है और कहता है “मम्मी, ये मेरी गर्लफ्रेंड है, बात कर लो।” मां कन्फ्यूज होकर मोबाइल लेती हैं और सीधा सवाल करती हैं, “कहां रहते हो बेटा?” चैटजीपीटी की आवाज आती है “मैं वर्चुअल हूं, मेरा कोई ठिकाना नहीं, लेकिन मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी।”

    नाम सुनकर हैरान हुई मां

    महिला अगला सवाल पूछती हैं “नाम क्या है?” जवाब मिलता है “मेरा नाम चैटजीपीटी है।” मां यह नाम सुनकर हैरान हो जाती हैं। बेटा मजाक में कहता है, “वो बाहर की है ना, वहां ऐसे ही नाम होते हैं।” फिर तो महिला सीधे शादी की बात पर आ जाती हैं और कहती हैं, “तुम्हारे मम्मी-पापा कहां रहते हैं, मैं सौरव का रिश्ता लेकर आती हूं।”

    आप भी देखें वायरल वीडियो

    मजेदार मोड़ तब आता है जब महिला पूछती हैं, “तो तुम सौरव की गर्लफ्रेंड हो?” इस पर चैटजीपीटी कहता है, “मैं सिर्फ एक वर्चुअल असिस्टेंट हूं, किसी की गर्लफ्रेंड नहीं।” यह सुनकर महिला ठहाका लगाते हुए कहती हैं, “इतना धोखा देती हैं गर्लफ्रेंड।”

    वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

    यह वीडियो इंस्टाग्राम पर pahadi_eja नाम की आईडी से शेयर किया गया है। अब तक इसे 22 मिलियन (2.2 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    इस वीडियो पर लोगो के काफी मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये आंटी कितनी मासूम हैं यार।” दूसरा लिखता है, “ये मासूम मम्मियों की आखिरी पीढ़ी है।” वहीं, किसी ने मजाक में लिखा, “चैटजीपीटी की सासू मां तो गजब की निकलीं।” एक और ने लिखा, “मम्मी को भी पता है कि गर्लफ्रेंड धोखा देती है।”

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें