iPhone 14 Series: Blinkit महज आठ मिनट में डिलीवर करेगा नए आईफोन, इन शहरों में शुरू हुई सेवा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Sep 2022 09:32 AM IST
सार

iPhone 14 series के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च हुए हैं। इनमें से iPhone 14 Plus के अलावा सभी प्रोडक्ट की बिक्री शुरू हो गई है। iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है।

विज्ञापन
Blinkit to deliver iphone 14 series in Delhi and Mumbai datails here
Blinkit - फोटो : Social Media

    विस्तार

    एपल की नई iPhone 14 Series की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा एपल के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से आईफोन 14 की बिक्री हो रही है। इसी बीच क्विक डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी Blinkit ने भी iPhone 14 सीरीज की डिलीवरी शुरू कर दी है।

    Blinkit ने ट्वीट करके कहा है कि उसने आईफोन 14 की डिलीवरी के लिए एपल के रिसेलर के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत दिल्ली और मुंबई में Blinkit, iPhone 14 की डिलीवरी करेगा। Blinkit ने यह सर्विस आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए शुरू की है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने ट्वीट में कहा है कि अब आईफोन की डिलीवरी भी मिनटों में होगी। Blinkit के ट्वीट में देखा जा सकता है कि आईफोन 14 की डिलीवरी समय 8 मिनट दिखा रहा है यानी अब ग्रोसरी की तरह ही आईफोन की भी डिलीवरी होगी। Blinkit (पूर्व में Grofers) का हाल ही में Zomato ने अधिग्रहण किया है। यह डील 4,450 करोड़ में हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में एपल ने iPhone 14 series, Watch Series 8 और Apple Watch SE 2 की बिक्री शुरू हुई है। इन सभी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पिछले सप्ताह एक इवेंट में हुई है।

    iPhone 14 series के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च हुए हैं। इनमें से iPhone 14 Plus के अलावा सभी प्रोडक्ट की बिक्री शुरू हो गई है। iPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें