चीनी कंपनियों को दे रहे कड़ी टक्कर, Blaupunkt QLED मॉडल बदल देगा टीवी देखने का अंदाज: CEO अवनीत मारवाह

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Sep 2022 02:22 PM IST
सार

Blaupunkt के टीवी को भारत के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) ने तैयार किया है। ये टीवी Blaupunkt के भारत में लॉन्च होने वाले अब तक के सबसे महंगे टीवी हैं। Blaupunkt ने अपनी QLED TV सीरीज के तहत 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी पेश किए हैं।

विज्ञापन
Blaupunkt QLED TV launched in India here is the exclusive interview of SPPL CEO Avneet Singh Marwah
Avneet Singh Marwah - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने हाल ही में QLED TV लॉन्च की है। Blaupunkt के टीवी को भारत के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर सुपर प्लासट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) ने तैयार किया है। ये टीवी Blaupunkt के भारत में लॉन्च होने वाले अब तक के सबसे महंगे टीवी हैं। Blaupunkt ने अपनी QLED TV सीरीज के तहत 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के टीवी पेश किए हैं। Blaupunkt QLED TV की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। Blaupunkt QLED TV की लॉन्चिंग पर अमर उजाला ने SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह से एक्सक्लूसिव बात की है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी सवालों के जवाब.....

    सवाल- कच्चे माल का आयात पहले के मुकाबले अब अधिक कठिन है और आप भारत के सबसे बड़े टीवी मैन्युफैक्चरर हैं तो इसे कैसे मैनेज कर रहे हैं?

    • जवाब- महामारी से सबक सीखते हुए हमने इस त्योहारी सीजन में अपने स्टॉक को बढ़ाया है और त्योहारी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम अगले साल की प्लानिंग भी कर रहे हैं। अगले साल हम प्रीमियम सेगमेंट में कुछ नई तकनीकों के साथ टीवी लॉन्च करेंगे जिनके साथ Google और Blaupunkt (जर्मनी) की इंजीनियरिंग का सपोर्ट होगा।

    सवाल- स्मार्ट टीवी मार्केट में आप चाइनीज कंपनियों का मुकाबला कैसे कर रहे हैं?

    • जवाब- हमें इस बात पर हमेशा से गर्व रहा है कि हम चाइनीज कंपनियों से दो-कदम आगे रहे हैं। तमाम चाइनीज कंपनियों के होने के बावजूद हमने Google TV के साथ सबसे पहले Qled टीवी लॉन्च की है। गूगल टीवी के साथ QLED टीवी लॉन्च करने वाले हम पहले भारतीय ब्रांड हैं।

    सवाल- QLED मॉडल की बात हो रही है तो आप आने वाले समय में इस क्षेत्र में क्या करने वाले हैं?

    • जवाब- इस साल हम एक और लॉन्चिंग करने वाले हैं जो कि मार्केट में तहलका मचाने वाला होगा।

    सवाल- नए QLED मॉडल के साथ ग्राहकों को क्या स्पेशल मिलने वाला है। नई डिस्प्ले मॉडल के बारे में विस्तार से बताएं।

    • जवाब- Blaupunkt Qled Google हमारी सभी सेगमेंट का सबसे बेस्ट टीवी मॉडल है। इस सीरीज के साथ आपको डॉल्बी विजन से लेकर, डॉल्बी एटमॉस और DTS के साथ HDR10+, Dolby MS12 और 60 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है जो कि इस सेगमेंट में बेस्ट है। इन टीवी पैनल की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 550 निट्स तक है।

    सवाल- क्या आपको लगता है कि स्मार्ट टीवी सेगमेंट में आपका Qled मॉडल यूजर्स के टीवी देखने के अंदाज को बदल देगा?

    • जवाब- हां, बिलकुल। यह वक्त OTT का है और कोई भी पिक्चर क्वॉलिटी के साथ-साथ साउंड को लेकर समझौता नहीं करना चाहता। हमारे इन मॉडल के साथ ये सभी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें खासतौर पर Dolby Vision, HDR10 और गेमिंग के लिए MEMC शामिल हैं।

    सवाल- बिक्री के बाद आपकी ओर से कस्टमर सपोर्ट कैसा है और क्या इससे आपके ग्राहक संतुष्ट हैं?

    • जवाब- फिलहाल देशभर में हमारे 750 सर्विस सेंटर हैं जो 17,200 पिनकोड पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। देशभर में हमारे खुद के 22 ऑफिस हैं। अधिकतम 48 घंटों में ग्राहकों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर blaupunkt को 5 में से 4.6 की रेटिंग भी मिली है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें