Wordle: बिल गेट्स भी हैं इस गेम के दीवाने, जानें इस वायरल गेम के बारे में सबकुछ
बिल गेट्स भी Wordle के दीवाने हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'वर्डले अभी भी मेरे लिए एक रूटीन है। यह देखना बहुत अच्छा है कि लोग इसे अन्य लेखन प्रणालियों के लिए कैसे अपना रहे हैं!' उन्होंने एक आर्टिकल भी शेयर किया है।

विस्तार
यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो Wordle गेम के बारे में आप जानते ही होंगे। Wordle गेम आज लॉन्च तो नहीं हुआ है लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी उतनी है जितनी 2021 में लॉन्चिंग के दौरान थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और पूर्व सीईओ बिल गेट्स भी Wordle के दीवाने हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'वर्डले अभी भी मेरे लिए एक रूटीन है। यह देखना बहुत अच्छा है कि लोग इसे अन्य लेखन प्रणालियों के लिए कैसे अपना रहे हैं!' उन्होंने एक आर्टिकल भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है इस वायरल गेम को लोग कैसे अपनी भाषा में डेवलप कर रहे हैं।
Wordle को मूल रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले ने तैयार किया है। Wordle एक ऑनलाइन शब्दावाली गेम है। इसमें हर दिन नए-नए शब्दों का अनुमान लगाना होता है। अगले दिन कंपनी खुद इसका जवाब भी देती है। Wordle गेम काफी हद तक अखबार में आने वाले सुडोकू गेम जैसा है।
- इन UPI स्कैम से बचकर ही रहें, फायदे में रहेंगे
- CES: शुरू हुआ 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट, लगेंगी 4,000 प्रदर्शनी, दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
- अलर्ट: सरकार के आदेश के बाद एपल और गूगल ने स्टोर से हटाए ये दो एप्स, आप भी तुरंत करें डिलीट
- CES 2024: लॉन्च हुआ दुनिया का पहला ट्रांसपैरेंट टीवी, डिजाइन ऐसी कि सब हो जाएंगे दीवाने