Bill Gates:बिल गेट्स ने की AI को लेकर भविष्यवाणी, कहा- मशीनें खत्म कर देंगी इंसानों की जरूरत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sat, 08 Feb 2025 09:11 AM IST
सार

अगर आपको अब तक AI का भविष्य सुनकर अच्छा लग रहा था, तो ज़रा ठहरिए! माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि AI की ताकत इतनी बढ़ सकती है कि यह पूरी मानवता के लिए खतरा बन सकती है।

विज्ञापन
Bill Gates Predictions On AI Machines Can Takeover Humans Work Can Bring Disaster If Not Controlled
Bill Gates - फोटो : Bill Gates/Instagram

    विस्तार

    बिल गेट्स को पूरा यकीन है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतनी तेज़ी से विकसित हो रही है कि आने वाले समय में यह स्कूल के बच्चों को पढ़ाएगी और हर बीमारी का इलाज भी सुझाएगी। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और मॉर्डन कंप्यूटिंग के जनक माने जाने वाले गेट्स ने हाल ही में इस तकनीक को लेकर कुछ दिलचस्प लेकिन डराने वाली बातें कही हैं।

    गेट्स हाल ही में "लेट नाइट विद जिमी फॉलन" टॉक शो में शामिल हुए, जहां उन्होंने AI के भविष्य और उसके इंसानी जीवन पर प्रभाव को लेकर अपनी राय साझा की। उनकी कुछ भविष्यवाणियां सुनने में तो बेहद रोमांचक लगती हैं, लेकिन इनके पीछे छिपे संभावित खतरों को भी नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।

    विज्ञापन

    डॉक्टर्स और टीचर्स की कमी पूरी कर देगा AI

    Artificial Intellegence
    Artificial Intellegence - फोटो : AI

    गेट्स का मानना है कि दुनिया जिस युग में कदम रख रही है, वहां बुद्धिमत्ता दुर्लभ चीज बन जाएगी। आज एक अच्छे डॉक्टर या शिक्षक को ढूंढना मुश्किल है, लेकिन AI की मदद से अगले कुछ सालों में यह समस्या खत्म हो सकती है। गेट्स का कहना है कि AI न सिर्फ बेहतर ट्यूशन और मेडिकल एडवाइस देगा, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आज दुनियाभर में डॉक्टरों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भारी कमी है, लेकिन AI इस गैप को भर सकता है। गेट्स को लगता है कि आने वाले समय में यह सुविधाएं आम हो जाएंगी और हर किसी को मुफ्त में उपलब्ध होंगी।

    5 दिन की बजाय सिर्फ 2-3 दिन करना होगा काम?

    AI Tool
    AI Tool - फोटो : Freepik

    गेट्स ने शो के दौरान एक दिलचस्प सवाल उठाया – अगर AI इंसानों का ज्यादातर काम संभाल लेगी, तो क्या हमें हफ्ते में 5 दिन काम करने की जरूरत पड़ेगी? उनका मानना है कि आने वाले समय में शायद हफ्ते में सिर्फ 2-3 दिन काम करना पड़े, क्योंकि बाकी सारा काम AI खुद कर लेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव शुरुआत में अजीब और डरावना लग सकता है, क्योंकि यह एकदम नया क्षेत्र है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से अपनाया जाए, तो यह इंसानों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें