बिहार की बेटी ने बनाई कमाल की मशीन, शराब पीकर बैठे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 27 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Bihar's daughter made amazing machine, If you are drunked alcohol your car will not start
alcohol

    कहते हैं कि आवश्यकता की आविष्कार की जननी है। बिहार में शराबबंदी को लेकर पिछले तीन सालों से बवाल मचा हुआ है। नीतीश सरकार ने शराबबंदी को लेकर कई कठोर नियम भी बनाए हैं और इसी बीच बिहार के पूर्णिया की एक छात्रा ने एक ऐसी मशीन बनाई है जो शराब की पहचान तो करती ही है, साथ ही अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाने की कोशिश करेंगे तो गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होगी।

    बिहार में शराबबंदी के बाद से ही पूर्णिया की ऐश्वर्य इस मशीन पर काम कर रही थीं। उनका कहना है कि अगर सरकार इस यंत्र को गाड़ियों में लगाती है तो शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। ऐश्वर्य मध्य प्रदेश के भोपाल के लक्ष्मी नारायण कॉलेज से बीटेक कर रही हैं। उन्होंने इस मशीन का नाम अल्कोहल डिटेक्टर एवं ऑटोमैटिक इंजन लॉकिंग सिस्टम रखा है।

    विज्ञापन

    ऐश्वर्य को इसके लिए पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इनोवेटिव मॉडल एवं प्रॉजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 125 प्रतिभागी शामिल हुए थे जिनमें से सिर्फ 84 का चयन हुआ। ऐश्वर्य ने बताया कि इस छोटी-सी मशीन को गाड़ी के डेस्क बोर्ड पर लगाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसका एक तार गाड़ी की बैटरी और दूसरा इंजन से जुड़ा होता है। अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं तो यह मशीन आपके सांस से शराब को पकड़ लेगी और उसके बाद इंजन को बंद कर देगी। खास बात यह है कि जब तक शराब सेवन किया हुआ व्यक्ति वाहन से उतर नहीं जाएगा, तक तक गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें