Bhu Naksha: अपने गांव का नक्शा फोन से ऐसे करें डाउनलोड, बहुत ही आसान है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Oct 2024 05:16 PM IST
सार

यदि आप बिहार से हैं और अपने गांव या इलाके का नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं तो https://land.bihar.gov.in/landbihar/Default.aspx साइट पर विजिट करें।

विज्ञापन
Bihar Land survey how to download Bhu Naksha online know steps in hindi
Bhu Naksha Bihar - फोटो : Bhu Naksha Bihar

    विस्तार

    बिहार में करीब 100 साल बाद जमीन का सर्वे हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत जमीन के नक्शा को लेकर हो रही है। कुछ लोगों के पास पुराना नक्शा है लेकिन कई गांव में वो भी नहीं मिल रहा है। वैसे आप अपनी जमीन का भू नक्शा (Bhu Naksha) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और वह भी मोबाइल से। आइए जानते हैं।

    यदि आप बिहार से हैं और अपने गांव या इलाके का नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं तोhttps://land.bihar.gov.in/landbihar/Default.aspxसाइट पर विजिट करें। अब होम पेज ओपन होने के बाद नीचे की तरफ Bhu Naksha का ऑप्शन दिखाई देगा।

    विज्ञापन

    उस पर क्लिक करें और अब एक नया पेजhttps://bhunaksha.bihar.gov.in/bhunaksha/10/index.jspओपन होगा, जहां आपको दायीं तरफ लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। लॉगइन वाले टैब पर क्लिक करने पर एक नई विंडो खुल जाएगी, जहां नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। फिर लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भूलेख बिहार की वेबसाइट ओपन हो जाएगा। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं और फिर से पासवर्ड बनाना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें