Bhuvan Bam या Sandeep Maheshvari: यूट्यूब से कमाई में कौन किससे है आगे, आंकडे़ देख नहीं होगा यकीन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 19 May 2025 06:00 AM IST
सार

भारत में यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। भुवन बाम और संदीप माहेश्वरी जैसे सितारे इस प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं, लेकिन कमाई के मामले में कौन आगे है? जानिए...

विज्ञापन
bhuvan bam vs Sandeep maheshvari what is their net worth and who earns most from youtube
कौन करता है यूट्यूब से मोटी कमाई - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह अब लोगों के लिए करियर और कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। इस डिजिटल मंच पर भुवन बाम और संदीप माहेश्वरी दो ऐसे नाम हैं, जो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन जब बात यूट्यूब से होने वाली कमाई की होती है, तो कौन किससे आगे है? आइए जानते हैं विस्तार से।

    मॉनिटाइज नहीं है संदीप माहेश्वरी का चैनल

    संदीप माहेश्वरी एक मोटिवेशनल स्पीकर, उद्यमी और फोटोग्राफर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 28.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनके वीडियोज मुख्य रूप से आत्म-विकास, जीवन के अनुभवों और बिजनेस से जुड़े होते हैं। हालांकि, वे अपने चैनल से एक पैसा भी नहीं कमाते। उनका चैनल मॉनिटाइज नहीं किया गया है, इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी यूट्यूब चैनल भी माना जाता है।

    विज्ञापन

    उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनकी कंपनी "इमेजेस बाजार" और मोटिवेशनल सेमिनार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 41 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूट्यूब से कितना कमाते हैं भुवन बाम

    भुवन बाम ने “बीबी की वाइन्स” के जरिए यूट्यूब की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई। कॉमेडी स्किट्स, मजेदार किरदार और दिलचस्प कहानियों के जरिए उन्होंने 26.5 मिलियन सब्सक्राइबर जुटाए हैं। टीटू मामा जैसे किरदारों ने उन्हें खास लोकप्रियता दिलाई है।

    भुवन बाम केवल यूट्यूब वीडियो के जरिए ही नहीं, बल्कि विज्ञापन, ब्रांड कोलैबरेशन, म्यूजिक और वेब सीरीज से मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मासिक आमदनी करीब 95 लाख रुपये है और कुल नेटवर्थ लगभग 122 करोड़ रुपये है। वह मिंत्रा, लेंसकार्ट और बीयर्डो जैसे ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

    दोनों अपने कंटेंट में दिग्गज

    जहां संदीप माहेश्वरी यूट्यूब से कमाई नहीं करते, वहीं भुवन बाम ने इस प्लेटफॉर्म से कमाई के कई रास्ते खोले हैं। भुवन स्पष्ट रूप से यूट्यूब इनकम के मामले में संदीप से काफी आगे हैं।

    संदीप माहेश्वरी और भुवन बाम दोनों ही यूट्यूब के जरिए समाज को अलग-अलग रूपों में प्रभावित कर रहे हैं। एक ओर जहां संदीप सकारात्मक सोच और आत्म-विकास के प्रतीक हैं, वहीं भुवन ने अपनी रचनात्मकता से दर्शकों को हंसाया और जोड़े रखा है। कमाई की बात करें तो भुवन का पलड़ा भारी है, लेकिन दोनों का योगदान अपने-अपने क्षेत्र में अनमोल है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें