भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Thu, 14 Mar 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Bharti Airtel applies for in-flight connectivity licence
AIRtel

    भारती समूह की कंपनी इंडो टेलीपोर्ट्स ने घरेलू एवं विदेशी विमानों में उड़ान के दौरान कॉलिंग तथा डेटा सेवाएं देने के लाइसेंस के लिये आवेदन किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये दूरसंचार विभाग के पास आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि आवेदन अभी विचाराधीन है। हालांकि एयरटेल ने इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

    पिछले महीने ह्यूज्स कम्यूनिकेशन इंडिया देश में इन-फ्लाइट एंड मैरीटाइम कनेक्टिविटी (आईएफएमसी) लाइसेंस पाने वाली पहली कंपनी बनी। नील्को की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टाटानेट सर्विसेज ने भी छह मार्च को इसका लाइसेंस मिलने की घोषणा की। सरकार ने आईएफएमसी लाइसेंस के बारे में पिछले साल दिसंबर में अधिसूचना जारी की थी।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डीटीएच में बाधा को लेकर एयरटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एयरटेल के कुछ डीटीएच ग्राहकों को नई शुल्क व्यवस्था में स्थानांतरित होने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा था और उनका डीटीएच बंद हो गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सूत्रों के मुताबिक ट्राई ने इसी सप्ताह एयरटेल को नोटिस भेजा है और उसे तीन दिन में जवाब देने को कहा है। इस बारे में संपर्क करने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ ग्राहकों को चैनलों को लेकर देरी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह आखिरी मिनटों में आग्रह में भारी वृद्धि रही। प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी नियामकीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध हैं। ट्राई ने प्रसारण और केबल क्षेत्र के लिए नया शुल्क आदेश और नियामकीय व्यवस्था जारी की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें