Alert: इन दो ट्रेडिंग वेबसाइट से रहें हमेशा दूर, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी
साइबर दोस्त ने कहा है कि ये दोनों वेबसाइट फर्जी हैं, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन्हें इजाजत नहीं दी है। ये वेबसाइट उनलोगों को अपने झांसे में ले रही हैं जो स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए इच्छुक हैं।

विस्तार
ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर सरकार की ओर से लगातार चेतावनी दी जा रही है लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं। आए दिन लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो रही है, बावजूद इसके लोग सतर्क नहीं हो रहे। लोग सरकार की साइबर एजेंसियों की चेतावनी को दरकिनार करके अपनी जमापूंजी गंवा रहे हैं।
गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो ट्रेडिंग साइट को लेकर चेतावनी दी है। साइबर दोस्त ने कहा है किhttps://wells-stocks.comऔरhttps://globalindia-a24.pages.devवेबसाइट से दूर रहे हैं और इन साइट के जरिए किसी भी कीमत पर स्टॉक मार्केट में पैसे ना लगाएं।
साइबर दोस्त ने कहा है कि ये दोनों वेबसाइट फर्जी हैं, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन्हें इजाजत नहीं दी है। ये वेबसाइट उनलोगों को अपने झांसे में ले रही हैं जो स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए इच्छुक हैं।
- Chipset in India: अश्विनी वैष्णव ने कहा- पीएम मोदी का दृष्टिकोण देश में सेमी-कंडक्टर की पूरी सीरीज बनाना है
- बड़ी कार्रवाई: 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार ने लगाया बैन, परोस रहे थे अश्लील कंटेंट
- Alert: किसी भी वक्त हैक हो सकते हैं ये स्मार्टफोन, सरकार ने इन चिपसेट को लेकर दी चेतावनी
- Sora AI: ओपनएआई जल्द दे सकता है तोहफा, सभी लोग फ्री में सोरा पर बना सकेंगे वीडियो