BSNL 5G Tower: टावर लगवाने की मुराद कभी नहीं होगी पूरी, इस वेबसाइट ने कर रखा है नाक में दम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Jan 2025 10:25 AM IST
सार

सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी किसी भी फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और संपत्ति के दस्तावेज साझा करने से पहले किसी भी वेबसाइट की प्रामाणिकता की जांच करें।

विज्ञापन
beware form this website claiming BSNl tower installations not belongS to BSNL
BSNL Tower Apply Online - फोटो : https://bsnltoweroffice.com/

    विस्तार

    BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रही है। यह फर्जी वेबसाइट 5G टावर लगाने के नाम पर आवेदन आमंत्रित कर रही है और इसके लिए व्यक्तिगत जानकारी और संपत्ति के दस्तावेज मांग रही है।

    PIB फैक्ट चेक टीम ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया है और लोगों को चेतावनी दी है कि यह वेबसाइट BSNL से किसी भी प्रकार से जुड़ी नहीं है। PIB फैक्ट चेक ने कहा है कि यह वेबसाइट BSNL से संबंधित नहीं है। BSNL की आधिकारिक वेबसाइट है: http://bsnl.co.in

    विज्ञापन

    सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी किसी भी फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और संपत्ति के दस्तावेज साझा करने से पहले किसी भी वेबसाइट की प्रामाणिकता की जांच करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें